लोहाघाट: आजादी के बाद पहली बार डुमडाई गांव के दो तोको में पहुंचा वाहन ग्रामीणों ने बांटी मिठाइयां जिला पंचायत सदस्य का जताया आभार
Laxman Singh Bisht
Jun 25, 2023 02:51 am
3 views
25 Jun 2023
लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ डुमडाई गांव के पुजारी पट्टी व अनुसूचित जाति बस्ती तोक के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार गांव में वाहन पहुंचा वाहन के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने वाहन का जोरदार स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटी वही ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया आज गांव के लिए काफी खुशी का दिन है कि आजादी के बाद पहली बार गांव का यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़गया है उन्होंने बताया गांव को यह खुशी जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने दी है
जिनके अथक प्रयासों से गांव के इन दोनों तोको के 50 परिवार सड़क मार्ग से जुड़ गए उन्होंने बताया जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक के द्वारा ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया गया जिसके लिए गांव के सभी ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक का आभार जताते हुए धन्यवाद देते हैं ग्राम प्रधान ने कहा सड़क के गांव में पहुंचने से गांव से पलायन रुकेगा इसके अलावा ग्रामीण अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए आसानी होगी
साथ ही गांव से बीमार वह गर्भवती महिलाओं को आसानी से अस्पताल ले जाया जा सकेगा ग्राम प्रधान ने कहा आज तक सड़क ना होने के कारण ग्रामीणों ने काफी ज्यादा कठिनाइयां झेली है वही गांव में पहली बार वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी देखने लायक थी ग्रामीण एक दूसरे को बधाइयां देते हुए नजर आए
वहीं ग्रामीण मदन ओली, खीमसिंह दुर्गाराम, बद्री सिंह, नरेश पुजारी ,जोगा राम, प्रकाश सिंह ,भगवान राम आदि ने जिला पंचायत सदस्य प्रीती पाठक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।