Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: लोहाघाट:पहली बारिश ने खोली पीडब्लूडी लोहाघाट की पोल नदियों में तब्दील हुई सड़के लोगों में भारी आक्रोश एसडीएम से लगाई गुहार 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
पहली बारिश ने खोली पीडब्लूडी लोहाघाट की पोल नदियों में तब्दील हुई सड़के लोगों में भारी आक्रोश एसडीएम से लगाई गुहार शुक्रवार को लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट की नालियों की पोल खोल कर रख दी पीडब्ल्यूडी की बंद पड़ी नालियों के चलते सड़क नदियों में तब्दील हो गई और बरसात का पानी कई लोगों के घरों में जा घुसा वही सड़कों में पानी बहने से राहगीरो, दुकानदारों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वाहनों के चलने से सारा पानी दुकानों में जा घुसा शुक्रवार को पूर्व कानूनगो श्याम सिंह ढेक व टीआरसी क्षेत्र के लोगों ने बताया वह पिछले दो-तीन सालों से पीडब्लूडी लोहाघाट से टीआरसी के पास नाली निर्माण व बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग कर रहे हैं पर अधिकारी हैं कि सुनने को तैयार नहीं है सिर्फ आश्वासन देकर लोगों को बहलाया जाता है उन्होंने कहा आज हो रही बारिश के कारण ब्लॉक सड़क से बहने वाला पानी नाली बंद होने के कारण सड़क में बहने लगा तथा कई लोगों के घरों में जा घुसा जिस कारण क्षेत्रीय लोगों में पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला लोग भारी बारिश के बीच पानी को घरों में जाने से रोकते हुए नजर आए वही लोगों ने एसडीएम लोहाघाट से जल्द टीआरसी क्षेत्र की बंद पड़ी नालियों व नाली निर्माण तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है तथा समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को जल्द नालियां खोलने के निर्देश दिए हैं कुल मिलाकर पीडब्लूडी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनता को बरसात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जबकि अभी पूरा मानसून का सीजन बाकी है जबकि डीएम चंपावत के द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बंद पड़ी नालियों व कलमठों को खोलने के कड़े निर्देश दिए गए हैं लेकिन पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिकारी हैं कि डीएम का आदेश तक को मानने को तैयार नहीं है

जरूरी खबरें