Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण के लिए एक करोड रुपए की प्रथम किस्त जारी ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण के लिए एक करोड रुपए की प्रथम किस्त जारी ।

राज्यपाल की संस्तुति पर योजना को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।

जल्द हर घर पहुंचेगा सरयू का साफ़ व स्वच्छ जल।

पालिका अध्यक्ष बर्मा ने नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट नगर के लिए अमृत 2 योजना के तहत लोहाघाट पंपिंग पेयजल योजना (सरयू लिफ्ट पेयजल) योजना निर्माण को हरी झंडी देते हुए 84 करोड़ 44 लाख 67 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए प्रथम किस्त के तौर पर एक करोड रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है ।योजना का निर्माण उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के द्वारा किया जाएगा ।इस बात के आदेश राज्यपाल की संस्तुति पर शासन के द्वारा जारी कर दिए गए हैं। प्रथम किस्त जारी होने पर लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व भाजपा नेताओं ने आज शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर समस्त लोहाघाट नगर वासियों को बधाई देते हुए नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है। कहा जल्द योजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और लोगों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा इस दौरान मुख्यमंत्री ने शासना देश की प्रति पालिका अध्यक्ष को सोपी। पालिका अध्यक्ष ने कहा जल्द ही सरयू नदी का साफ व स्वच्छ पेयजल लोहाघाट के घर-घर तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, गोविंद सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर,चंद्रशेखर बगौली ,भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, सभासद आशीष राय,सुभाष बगौली,चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें