रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:डाइट लोहाघाट में कौशलम् कार्यक्रम के तहत प्रथम चक्र का प्रशिक्षण पूर्ण
Laxman Singh Bisht
डाइट लोहाघाट में कौशलम् कार्यक्रम के तहत प्रथम चक्र का प्रशिक्षण पूर्ण
शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में व्यावसायिक शिक्षा आधारित कौशलम् के तहत इंटरमीडिएट स्तर के 110 शिक्षकों के प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल मिश्रा ने छात्रों में उद्यमशील एवं व्यवसायिक सोच पैदा करने हेतु कार्यक्रम को पूर्ण तत्परता के साथ विद्यालययों में संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि प्रथम चक्र के प्रशिक्षण में कक्षा 11 में प्रोजेक्ट प्रोटोटाइप के विकास तथा कक्षा 12 में उन्हें व्यवसाय एवं बाजार से जोड़ने के विभिन्न चरणो पर फोकस किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन शिक्षकों ने बेहतरीन प्रोटोटाइप प्रोजेक्ट आधारित प्रस्तुतीकरण दिए। समापन अवसर को प्रवक्ता डॉ अवनीश शर्मा एवं सेवारत विभाग प्रभारी दीपक सोराड़ी ने भी संबोधित किया। कक्षा 11 के प्रशिक्षण में लोकेश पोखरिया, योगिता पंत, देवेंद्र पुनेठा और प्रमोद पाटनी ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के कुमाऊं प्रभारी तनुज अटवाल, प्रवक्ता मनोज भाकुनी, कृष्ण सिंह ऐरी, शिक्षक अरिमर्दन यादव, डायट प्रशिक्षु नीरज विश्वकर्मा महेश सिंह, विशाल सैनी आदि ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।









विज्ञापन
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन