Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :स्कूल टाइम में बुलेट से छोड़ रहा था पटाखे पुलिस ने ठोका 23 हजार का चालान

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 20, 2025

...स्कूल टाइम में बुलेट से छोड़ रहा था पटाखे पुलिस ने ठोका 23 हजार का चालान एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर अवरोध रहित सुगम यातायात अभियान के तहत थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जा रही है। मात्र 3 दिन के भीतरी ही पुलिस नो पार्किंग जोन में खड़े कई वाहनों का चालान व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कई वाहनों को सीज कर चुकी है। आज शनिवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए स्कूल टाइम में बुलेट मोटरसाइकिल में लगे रेट्रो साइलेंसर से पटाखे छोड़ने पर बुलेट को सीज कर दिया है तथा₹23000 का जुर्माना भी पुलिस ने बुलेट स्वामी पर लगाया है। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े 08 वाहनों का चस्पा चालान किया साथ ही बिना हेलमेट में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 01, शराब के नशे /रेट्रो साइलेंसर मै 01 को एमवी एक्ट में सीज किया गया कुल 21 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर 9500 रुपए का जुर्माना भी लोहाघाट पुलिस के द्वारा वसूला गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया एक बुलेट सवार के द्वारा स्कूल टाइम में बुलेट में लगे रेट्रो साइलेंसर से पटाखे छोड़े जा रहे थे थाना अध्यक्ष ने बताया जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर 23 हजार रुपए का चालान किया है ।थाना अध्यक्ष ने कहा रेट्रो साइलेंसर पर भी पुलिस कड़ी कार्यवाही कर रही है ।उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने तथा नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़े करने कीअपील की है। लोहाघाट पुलिस की लगातार कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है और जनता पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करती नजर आ रही है।

जरूरी खबरें