रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :मूसलाधार बारिश के बीच सड़क खोलने में जुटे रहे फायर कर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड में फायर कर्मी
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 1, 2025
मूसलाधार बारिश के बीच सड़क खोलने में जुटे रहे फायर कर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड में फायर कर्मी
चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्थ व्यस्त हो गया है। तथा जिले की कई सड़कें बारिश के चलते बंद पड़ी हुई है। विभागों के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज सोमवार को चौमेल के पास पेड़ गिरने से मुख्य सड़क बंद हो गई थी सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम मूसलाधार बारिश के बीच मौके पर पहुंची तथा पेड़ को काट कर यातायात बहाल किया गया।इसके अलावा रेगडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप 3 देवदार के पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई थी सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम बारिश के बीच मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच
कड़ी मस्कत के बाद पेड़ को काट कर हटाया तथा यातायात बहाल किया गया। टीम में चालक जगदीश सिंह लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह फायर वूमेन प्रतिभा,फायर वूमेन कोमल,फायरमैन हरीश चम्याल शामिल रहे। भारी बारिश को देखते हुए लोहाघाट फायर स्टेशन टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में है तथा पेड़ गिरने या आपदा की सूचना पर फायर कर्मियों के द्वारा तत्काल रिस्पांस देते हुए लोगों की मदद की जा रही है।