Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट की महिला प्रोफेसर ने साथी प्रोफेसर पर लगाया अभद्रता करने का गंभीर आरोप थाने में दी तहरीर आरोपी प्रोफेसर ने बताया साजिश महाविद्यालय से उठ रहा है भ्रष्टाचार का धुआं 

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 17, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट की महिला प्रोफेसर ने साथी प्रोफेसर पर लगाया अभद्रता करने का गंभीर आरोप थाने में दी तहरीर आरोपी प्रोफेसर ने बताया साजिश महाविद्यालय से उठ रहा है भ्रष्टाचार का धुआं पीजी कॉलेज लोहाघाट की अर्थशास्त्र विभाग की विभाग प्रभारी डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी के द्वारा लोहाघाट महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर एसपी सिंह पर अभद्रता व अशोभनीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है तहरीर में बताया गया प्रोफेसर एसपी सिंह के द्वारा प्राचार्य कक्ष व कार्यालय में उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की गई तथा स्वo डॉक्टर तौफीक पूर्व प्रवक्ता भूगोल की तरह देखने की धमकी दी गई जिससे वह काफी आहत व दहशत में उन्होंने थाना अध्यक्ष से प्रोफेसर एसपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है वहीं प्रोफेसर एसपी सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार व साजिश करार दिया है उन्होंने बताया 2017 से उनकी डॉक्टर अर्चना से बातचीत तक नहीं है उन्होंने बताया छात्र नेताओं के द्वारा डीएम चंपावत के वहां किसी मामले को लेकर सूचना का अधिकार लगाया गया था लेकिन प्राचार्य व डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी के द्वारा उन पर आरटीआई लगाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ अभद्रता की गई उन्होंने प्राचार्य व डॉक्टर अर्चना पर उन्हें झूठा फसाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा उनके द्वारा डॉक्टर अर्चना से किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई है डॉ0एसपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर रोसा ,प्रज्ञा व क्रीड़ा विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है उन्होंने प्रशासन से इन तीनों विभागों की जांच करने की मांग की है उन्होंने प्राचार्य की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं अब आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा

जरूरी खबरें