रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :आईटीबीपी के सहायक सेनानी गर्खाल की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन।सामूहिक भोज का किया गया आयोजन।।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 31, 2025
आईटीबीपी के सहायक सेनानी गर्खाल के सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
सामूहिक भोज का किया गया आयोजन।
लोहाघाट।36 वहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सहायक सेनानी नारायण सिंह गर्खाल आज 30 अगस्त को सेवानिवृत हो गए।गर्खाल की सेवा निवृत्ति पर कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में आइटीबीपी कैंप छमनिया में शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में बोलते हुए कमांडेंट संजय कुमार ने कहा सेवानिवृत हुए सहायक सेनानी गर्खाल ने अपने कार्यकाल के दौरान आईटीबीपी के विकास और उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।उनकी कड़ी मेहनत समर्पण और नेतृत्व क्षमता ने इस बल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा वहिनी सेवानिवृत्ति हुए अधिकारी के भविष्य की सफलता की कामना करती हैं और उम्मीद करती हैं वह अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज हित में करेंगे। विदाई समारोह में वाहिनी के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी गर्खाल का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेट किया गया एवं उनके व परिवार जनों को कमांडेंट संजय कुमार के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। गर्खाल को सेवानिवृत्ति पर सम्मान देते हुए वाहिनी के द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, द्वितीय कमान सुबे सिंह,उप सेनानी मुकेश चंद ,सहायक सेनानी गौरव कुमार ,सहायक सेनानी अनिल कुमार ,सहायक सेनानी जितेंद्र रावत, डॉक्टर असरा बैतूल सना ,सूबेदार जी एल वर्मा सहित कई पदाधिकारी व हिमवीर मौजूद रहे।