Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व सैनिक की मेहनत लाई रंग 23 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

पूर्व सैनिक की मेहनत लाई रंग 23 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक मयंक ओली की मेहनत रंग लाई उनके द्वारा तैयार किए गए युवाओं में से 23 युवाओं का एक साथ अग्निवीर में चयन हुआ है। पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम में अपनी ओली फिजिकल अकादमी में क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क भर्ती की फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है ।ट्रेनिंग के लिए दूर-दूर क्षेत्र से युवा उनकी अकादमी में पहुंचते हैं ।अकादमी में ओली ट्रेनिंग देने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी जागरुक करते हैं।शुक्रवार को पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बताया उनके द्वारा तैयार किए गए युवाओं में से इस बार एक साथ 23 युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। ओली ने बताया उनके द्वारा पिछले सात सालों से क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना व विभिन्न अर्ध सैनिक बलों में भर्ती होने के लिए निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देने के साथ-साथ लिखित परीक्षा की भी तैयारी कराई जाती है। बताया उनकी अकादमी के 150 से अधिक युवा वर्तमान में भारतीय सेना के साथ-साथ विभिन्न अर्ध सैनिक बलों में रहकर देश सेवा कर रहे है। ओली ने अकादमी को सहयोग देने के लिए क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी राज भट्ट को धन्यवाद दिया ।वहीं ओली के द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए लोगों ने ओली की सराहना की । ओली के द्वारा अपनी अकादमी के माध्यम से किए जा रहे हैं बेहतर कार्यों के लिए राज्यपाल के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

जरूरी खबरें