रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जनपद कौशलम् एक्सपो में छाये विद्यार्थियों की उद्यमशीलता के हुनर
Laxman Singh Bisht
जनपद कौशलम् एक्सपो में छाये विद्यार्थियों की उद्यमशीलता के हुनर
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन पर आधारित विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता के विकास के उद्देश्य से एससीईआरटी उत्तराखंड और उद्यमशील फाउंडेशन के सहयोग से संचालित कौशलम् कार्यक्रम परवान चढ़ने लगा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट में मंगलवार को जिला कौशलम् एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इसमें जिले के बिजनेस सपोर्ट फंड से लाभान्वित - विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में व्यावसायिक तथा उद्यमशील सोच पैदा करने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उद्घाटन अवसर पर डी एल एड प्रशिक्षुओं ने वंदना प्रस्तुत की। जनपद कौशलम समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी के अनुसार जिले के समस्त विकास खंडो से 44 विद्यार्थियों तथा 22 मार्गदर्शक शिक्षकों ने शानदार बिजनेस प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने विभिन्न उत्पादों से संबंधित आइडिया के मार्केटिंग संबंधी संभावनाओं का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण भी किया। जनपद एक्सपो में रा इ का मडलक की टीम में भावना रावत, संजना सामंत ने कौशलम शिक्षक शोभना पंत के नेतृत्व में प्रथम स्थान, रा बा इ का चम्पावत की रेशमा , निवेदिता ने कौशलम शिक्षक चंद्रकला के नेतृत्व में द्वितीय और रा इ का मऊ के गीता, प्रियंका ने कौशलम शिक्षक Snigdha और अरिमर्दन यादव के नेतृत्व में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य एक्सपो के लिए क्वालीफाई किया। इस अवसर पर नौ उद्यमशील शिक्षकों मीनाक्षी विश्वकर्मा, चंद्रकला टम्टा, शोभना पंत, लोकेश पोखरिया, कमल किशोर सिंह बोहरा,
दीपा पांडेय, जानकी चतुर्वेदी, पुष्पा पाठक और गीता बोहरा को भी सम्मानित किया गया। डाइट प्रवक्ता डॉ पारुल शर्मा, मनोज भाकुनी और शिवराज सिंह तड़ागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ अवनीश शर्मा, नवीन उपाध्याय, दीपक सोराडी, लक्ष्मी शंकर यादव तथा डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन