Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चलने फिरने से लाचार बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर पर ही मिले बैंकिंग सुविधा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 5, 2025

चलने फिरने से लाचार बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर पर ही मिले बैंकिंग सुविधा।

बुजुर्गों व परिजनों को बैंक तक आने में उठानी पड़ती है कई कठिनाइयां।

जीवित प्रमाण पत्र देने के बावजूद बैंक बयो वृद्ध बुजुर्गों को बैंक की लगवा रहे हैं दौड़।70 वर्ष से अधिक उम्र के चलने फिरने से लाचार बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर में ही बैंकिंग सुविधा देने की लोगों ने मांग उठाई है। लोगों व बुजुर्गों के परिजनों ने कहा बैंकों को जीवित प्रमाण पत्र देने के बावजूद भी बैंक के अधिकारी अति बुजुर्ग लोगों को जो चलने फिरने से लाचार है उन्हें बैंक संबंधी कार्यों के लिए बैंको की दौड़ लगवा रहे हैं। बुजुर्गों के परिजनों ने कहा उनके बयो वृद्ध परिजन चलने फिरने तक से लाचार हैं पर बैंक अधिकारियों के द्वारा बनाए गए नियमों के तहत उन्हें बुजुर्गों को बैंकों तक लाना पड़ता है। जिसमें बुजुर्गों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें भी कई कठिनाइयां उठानी पड़ती। बुजुर्गों के परिजनों ने कहा डिजिटल युग मे बैंकों ने बुजुर्गों को घर पर ही बैंकिंग सुविधा देनी चाहिए ताकि बुजुर्गों को बैंकों की दौड़ लगाने में शारीरिक मानसिक रूप से हो रही परेशानियों से निजात मिले। बुजुर्गों के परिजनों ने कहा दूर-दूर गांवो से वह लोग बुजुर्गों को किसी तरह कंधे और डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाते हैं तथा उसके बाद वहां के जरिए बैंकों तक जिसमें बुजुर्गों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ता है ।कहा बैंकों के द्वारा बुजुर्गों को चेक बुक भी नहीं दी जाती है। परिजनों ने शासन प्रशासन व बैंक के उच्च अधिकारियों से 70 वर्ष से अधिक उम्र के चलने फिरने से लाचार बुजुर्गों को घर बैठे ही बैंकिंग सुविधा देने की मांग की है ।ताकि बुजुर्गों को शारीरिक परेशानी का सामना न करना पड़े ।

जरूरी खबरें