Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल मानेश्वर के आठ छात्रों का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए चयन

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 12, 2025

होली विजडम स्कूल मानेश्वर के आठ छात्रों का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए चयनहोली विजडम स्कूल मानेश्वर लोहाघाट के 8 छात्रों ने जिला स्तरीय चतुर्थ सीमान्त पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव मे अपना दबदबा कायम किया। स्कूल के 8 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।रविवार को जीजीआईसी चम्पावत में आयोजित जिला स्तरीय चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में गार्गी, संकल्प एवं युवराज की जोड़ी प्रथम स्थान पर आई।

इसी तरह जूनियर वर्ग की विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में ध्रुविका जोशी प्रथम, हिन्दी कविता पाठ जूनियर वर्ग में आराध्या भट्ट प्रथम, सीनियर वर्ग में भविका भट्ट तृतीय, अंग्रेजी कविता पाठ जूनियर वर्ग में शिवांश बोहरा द्वितीय और अर्नव उपाध्याय अंग्रेजी कविता पाठ सीनियर में तृतीय स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।

जरूरी खबरें