रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती के छात्र छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण एवं स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम
Laxman Singh Bisht
Wed, Feb 25, 2026
.जू0 हा0 फोर्ती के छात्र छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण एवं स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम
आज बुधवार को जू0 हा0 फोर्ती के छात्र/छात्राओं ने विद्यालय के प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में जू0 हा0 चौड़ाढेक के साथ विद्यालय साझेदारी( स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम ) कर शैक्षिक गतिविधियों को जाना। दोनों विद्यालयों ने संयुक्त रूप से शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में बिशुंग क्षेत्र में स्थित मां कड़ाई देवी मंदिर, बाणासुर का किले का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक महत्व को जाना ।वापसी में छात्र-छात्राओं के द्वारा कोलीढेक झील का भ्रमण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक जगदीश चंद्र पाटनी, इंद्रा आर्या, जया जोशी, करुणा गहतोड़ी भट्ट ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
