Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए फर्जी आइडी बना कर डाले अश्लील मेसेज पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 27, 2024
पूर्व शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए फर्जी आइडी बना कर डाले अश्लील मेसेज पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज लोहाघाट क्षेत्र के एक निजि स्कूल की पूर्व शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए इंस्ट्राग्राम में आईडी बनाकर उसमें अश्लील मेसेज डाल कर प्रधानाचार्य को बदनाम करने की कोशिश की। पता चलने पर प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी तहरीर मिलने पर पुलिस जांच के बाद पुलिस ने  आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।शनिवार को लोहाघाट थाने में एक नीजि स्कूल के प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया किसी व्यक्ति ने उनके नाम से इंस्ट्राग्राम में फर्जी आईडी बनाई है। फर्जी आइडी से वह व्यक्ति लोगों को अश्लील मेसेज भेज रहा है। जिससे उनकी छवि समाज में खराब हो रही है और वह मानसिक तनाव से गुजर रहे है। प्रधानाचार्य ने फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। वही लोहाघाट के थाना प्रभारी चेतन रावत ने बताया कि साइबर सेल ने मामले की जांच की जांच के बाद पता चला कि विद्यालय की पूर्व शिक्षिका के द्वारा फोन नंबर से फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाई थीं। प्रधानाचार्य की तहरीर पर  66 (D)आई टी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तथा मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह के द्वारा की जा रही है । प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षिका पूर्व में उनके विद्यालय में पढाती थी। जिनके कार्य को असंतोष जनक पाते हुए विद्यालय से हटा दिया गया था जिसके फलस्वरुप शिक्षिका के द्वारा उनसे बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया

जरूरी खबरें