Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :पालिका की नालियां बंद होने से नदी में तब्दील हुई सड़क व्यापारियों की दुकानों में घुसा पानी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 19, 2025

दो साल से व्यापारी है परेशान।

लोगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल। जल संस्थान की पाइप लाइने बनी जी का जंजाल।लोहाघाट नगर में दोपहर को हुई बारिश ने लोहाघाट पालिका की पोल खोल कर रख दी। पालिका की बंद पड़ी नालियों की वजह से पालिका की अल्मोड़ा अर्बन बैंक सड़क व अन्य रास्ते नदी में तब्दील हो गए और पानी कई व्यापारियों की दुकानों में घुस गया तथा लोगों का पैदल सड़क में चलना दुभर हो गया। जिस कारण व्यापारियों व लोगों में पालिका के खिलाफ काफी नाराजगी है। व्यापारियों ने कहा पिछले दो सालों से यह समस्या बनी हुई है जरा सी बारिश होते ही पूरी सड़क नदी में तब्दील हो जाती है और सारा पानी उनकी दुकानों में घुसकर उन्हें काफी नुकसान पहुंचता है कई बार पालिका से कहने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं किया गया है ।व्यापारियों ने पालिका व प्रशासन से नालियों को गहरी करने , नालियों में पड़ी जल संस्थान की पाइप लाइनों को हटाने तथा बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है ।व्यापारियों ने कहा लोहाघाट पालिका का ड्रेनेज सिस्टम ठीक से नहीं बना हुआ है। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गहरी नाराजगी जताते हुए लोहाघाट नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी को तत्काल बंद पड़ी नालियों को खोलने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी मौके पर पहुंचे और पर्यावरण मित्रों की सहायता से नालियों को खोला गया। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया जल संस्थान के द्वारा पालिका की नालियों में अपनी पाइप लाइने बिछा दी गई जिस कारण कचरा नालियों में फस रहा है तथा कई लोगों के द्वारा नालियों में कचरा फेंका जा रहा है जिसके चलते नालियां बंद हो रही है और पानी सड़कों में बह रहा है ।उन्होंने कहा जल्द नालियों को गहरा किया जाएगा तथा जल संस्थान को नोटिस भेज कर नालियों से पाइप लाईने हटाने को कहा जाएगा। मामले में वार्ड सभासद दीपा गोस्वामी ने कहा बंद पड़ी नालियों को खोला जा रहा है तथा जल संस्थान की पाइपलाइनो को हटाया जाएगा तथा नालियों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।कुल मिलाकर जब तक इसका स्थाई समाधान नहीं होता है बारिश में व्यापारी व जनता परेशान रहेगी। पालिका पहले की तरह ही जल संस्थान के ऊपर ठीकरा फोड़ रही है पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। और जल संस्थान कर्मियों के द्वारा भी बेधड़क होकर नगर की सभी नालियों व रास्तो में अपनी पाइप लाइने बिछा कर लोगों की मुसीबतो को और बढ़ा दिया गया है। इस दौरान प्रमोद महर, पर्यावरण मित्र संजीव आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें