रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एफआरके चावल उपलब्ध न होने से सस्ता गल्ला की दुकानों में नहीं पहुंचा राशन।
Laxman Singh Bisht
Sun, Dec 28, 2025
एफआरके चावल उपलब्ध न होने से सस्ता गल्ला की दुकानों में नहीं पहुंचा राशन।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानो में इस बार एफआरके चावल उपलब्ध न होने से दिसंबर माह का राशन खाद्य विभाग के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस कारण उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं हो पाया । उपभोक्ता राशन आने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक लोहाघाट चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया इस बार प्रदेश में एफआरके चावल की उपलब्धता न होने से गोदाम में राशन नहीं आ पाया है। उन्होंने बताया आरओ कट चुका है। एक हफ्ते के भीतर राशन उपलब्ध होने की संभावना है ।उन्होंने कहा माह दिसंबर व जनवरी का रासन उपभोक्ताओं को एक साथ दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द केवाईसी करने की अपील भी की है