Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से भड़के डॉक्टर ओपीडी का किया बहिष्कार मरीज परेशान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 30, 2025

आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर कार्रवाई न होने तक ओपीडी बहिष्कार की दी चेतावनी।

दोनों आरोपियों के द्वारा चिकित्सकों से माफी मांगने के बाद कार्य में लौटे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी 4 घंटे बंद रही ओपीडी।सीएमओ पहुचे अस्पताल घटना की ली जानकारी सोशल मीडिया में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल करने से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी भड़क गए हैं ।आक्रोशित चिकित्सकों ने आज बुधवार को ओपीडी का बहिष्कार कर दिया ओपीडी न होने से अस्पताल में दूर-दूर क्षेत्र से आए मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई और मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।वहीं चिकित्सको व चिकित्सा कर्मियों ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया हरीश पुत्र राजपाल निवासी दिगालीचौड़ तथा राहुल ढेक मेकओवर लोहाघाट के समस्त कर्मचारियो के द्वारा चिकित्सालय के चिकित्सकों व कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया में वायरल किया गया है तथा राजकीय कार्य में बाधा डाली गई है। समस्त चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों ने थानाध्यक्ष लोहाघाट से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है तथा चेतावनी दी हैजब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक ओपीडी कार्य का बहिष्कार करेंगे। सिर्फ इमरजेंसी व पोस्टमार्टम कार्य करेंगे वहीं अस्पताल में ओपीडी ठप होने से अस्पताल आए मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। चिकित्सा अधीक्षक सोनाली मंडल ने बताया इमरजेंसी में उनके द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है । मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली सीएमओ चंपावत ने बताया आरोपियों के द्वारा सभी चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों से माफी मांग ली गई है जिसके बाद चिकित्सक अपने कार्यों पर लौट गए हैं तथा चिकित्सकों को भी नियमों का पालन करने की सख़्त हिदायद दी गई है। चिकित्सकों के कार्य में लौटने से मरीज ने राहत की सांस लीमामले में 4 घंटे अस्पताल की ओपीडी ठप रही। समस्त चिकित्सा कर्मियों ने एसडीएम लोहाघाट व सीएमओ चंपावत से आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही दूर दूर क्षेत्र से आए मरीज ने अचानक ओपीडी बंद होने पर नाराजगी जताई है कहा काफी दूर से वह लोग अस्पताल आए पर यहा चिकित्सकों ने ओपीडी बंद की है। मरीजो ने कहा आरोपियों पर कार्रवाई हो पर इस प्रकार बिना सूचना के ओपीडी बंद करना नियम विरुद्ध है। वहीं थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया मामले में तहरीर मिली है आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाने बुलाया गया जहा दोनों आरोपियों के द्वारा सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से माफी मागी गई और सोशल मीडिया से वीडियो को हटवा दिया गया है।मामले का समाधान हो गया है।लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सचिन जोशी ,शैलेंद्र राय व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में लौटने की अपील की कहा आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉक्टर विराज राठी, डॉक्टर कृतिका सती, डॉ प्रिया नगरकोटी, डॉ सोनाली मल्होत्रा, डॉ रितु राठी, डॉ अंशु मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट मुकुल रॉय, एलडी जोशी, दीपक बिष्ट, सचिन , संदीप वर्मा सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें