रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: डीएम ने उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण। मरीजों व अस्पताल की जानी समस्याएं।
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 11, 2025
मुख्यमंत्री की आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना को किया जाएगा साकार जनता को दी जाएगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार:डीएम
जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार अपनी कार्यशैली के चलते जनता में काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। डीएम कब कहां हो और किस कार्यालय में हो यह कोई नहीं बता सकता है। इसी क्रम में आज सुबह 7:30 बजे डीएम मनीष कुमार अचानक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे । इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के वार्डो ,फार्मेसी, कार्यालय, ट्रामा, सेंटर आदि का गहनता से निरीक्षण किया। तथा वार्ड में भर्ती मरीजो से उनका हाल-चाल जाना तथा अस्पताल में मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉ विराज राठी से अस्पताल में मरीजो को दी जाने वाली सुविधाएं तथा अस्पताल व स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के बारे में जाना।
डॉ राठी के द्वारा अस्पताल में स्वच्छक ,वार्ड बॉय की कमी, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट में खराबी , पेयजल तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी तथा भवन की समस्या के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा जल्द अस्पताल में स्वच्छक व वार्ड बॉय की तैनाती की जाएगी ,ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट को ठीक किया जाएगा तथा नए भवन निर्माण व विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा साथ ही जिला अधिकारी के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को मरीजों को बेहतर सुविधाएं व अच्छा उपचार देने के लिए निर्देशित भी किया गया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को बखूबी संभालने के लिए उनकी सराहना भी की गई।
इस दौरान जिला अधिकारी के द्वारा अस्पताल के शौचालय व अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था भी देखी गई जिस पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि जताई। इसके बाद जिलाधिकारी ने पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ मीना बाजार में जर्जर हालत पड़े पुराने महिला अस्पताल भवन का निरीक्षण भी किया जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया जल्द इस भवन को ध्वस्त कर नया भवन यहां पर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को जिले के बेहतर अस्पतालों में बनाने का पूरा प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा ताकि दूर-दूर क्षेत्र से आने वाली जनता को एक अच्छा और बेहतर उपचार यहां मिल पाए।
जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री के आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के पूरे प्रयास उनके द्वारा किए जा रहे हैं ताकि जिले की जनता को हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी व समस्त चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। मालूम हो जिलाधिकारी के द्वारा जनता की समस्याओं को काफी गंभीरता पूर्वक सुना जा रहा है तथा उनका समाधान भी किया जा रहा है जिस कारण जनता का जिलाधिकारी मनीष कुमार पर भरोसा बड़ता जा रहा है।