रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम चंपावत ने तहसील लोहाघाट का किया निरीक्षण दिए जरूरी दिशा निर्देश
Laxman Singh Bisht
डीएम चंपावत ने तहसील लोहाघाट का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री घोषणा के कार्य स्थानीय कुमाऊँनी स्थापत्य शैली में विकसित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गुरुवार को तहसील लोहाघाट परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में संचालित कोर्ट रूम, कैंटीन, उपजिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं बेहतर रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की और उपजिलाधिकारी लोहाघाट को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं।उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-299/2026 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में आवास, पार्किंग, मीटिंग हॉल तथा कार्यालय कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्थानीय कुमाऊँनी स्थापत्य शैली को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि भवनों में क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी झलक सके।जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजन को अध्ययन और संदर्भ सामग्री की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा तहसील परिसर अधिक उपयोगी बन सकेगा।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर, ललित खोलिया सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ