Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:देर रात तक बज रहे डीजे ने लोगों की उड़ाई नींद सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का खुलेआम हो रहा है उल्लंघन,

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 23, 2024
देर रात तक बज रहे डीजे ने लोगों की उड़ाई नींद लोहाघाट क्षेत्र में बारातों का सीजन शुरू होते ही देर रात्रि तक तेज आवाज मे बज रहे डीजे ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है।लोगों ने पुलिस-प्रशासन से रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वाले डीजे संचालको के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने की मांग उठायी है लोहाघाट क्षेत्र में शादी विवाहों का सीजन शुरू होते ही जहां खूब चहल पहल बढ़ गई है वही दूसरी ओर तेज ध्वनि में देर रात्रि तक बज रहे डीजे से लोगों की नींद भी ख़राब होने लगी है।स्थानीय लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे तक के नियम विपरीत डीजे संचालक देर रात्रि तक तेज आवाज मे गाने बजा रहे हैं जिससे लोगों को काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। वही देर रात्रि तक डीजे बजने से गंभीर बीमार एवं बच्चों को भी काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा सिर पर है और बच्चे लाइब्रेरी एवं घरों में देर रात्रि तक पढ़ रहे हैं लेकिन डीजे के कारण उनका पढ़ाई का टाइम टेबल गड़बड़ा गया है। स्थानीय जागरूक लोगों ने एसडीएम लोहाघाट एवं लोकल पुलिस प्रशासन से देर रात्रि तक डीजे बजाकर नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की माँग उठाई है। अब देखना है शासन प्रशासन कब तक इसमें कार्यवाही करके आम जनता को राहत देता है।

जरूरी खबरें