Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायट में संपन्न जनपद 'रंगोत्सव' समारोह

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 6, 2026

डायट में संपन्न जनपद 'रंगोत्सव' समारोह में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा रहे मुख्य अतिथिजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में जिला स्तरीय रंगोत्सव 2025-26 का शानदार आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ. मिश्र ने समारोह को बच्चों की कला प्रतिभा को उचित सम्मान देने और एक दूसरे से प्रेरित होकर कलात्मक अभिवृत्ति के विकास का एक बेहतरीन माध्यम बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि प्राथमिक स्तर में क्ले अथवा मिट्टी की आकृतियां, उच्च प्राथमिक स्तर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति तथा माध्यमिक स्तर पर ऐपण कला कार्यक्रम के मुख्य विषय थे। विकासखंड स्तर से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर में चयनित कुल 30 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 10 मार्गदर्शक शिक्षकों तथा डाइट फैकल्टी ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। प्राथमिक वर्ग में रा प्रा वि चन्दनी की गौरी, महात्मा गाँधी रा प्रा वि टनकपुर की अंजलि और रा प्रा वि मानर की शिवांगी ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किये। उच्च प्राथमिक स्तर में राइका सुई की लावन्या प्रथम, रा0 उ 0प्रा 0वि 0बिसारी के नैतिक द्वितीय तथा रा0 आ0 उ0 प्रा0 वि0 इजड़ा की मानसी गड़कोटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर में प्रथम और द्वितीय स्थान पर पीएम श्री रा बा इ का टनकपुर की मानसी और ख़ुशी ने क्रमशः प्रथम और तृतीय जबकि रा0 बा0 इ 0का0 चम्पावत की रेखा विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत सदस्य जनकांडे अशोक माहरा समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को कला के माध्यम से अपनी सृजनशीलता और रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास करते रहना चाहिए। डायट द्वारा जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा को सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट की कला शिक्षिका स्वयंप्रभा, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कला शिक्षक मुकेश कुमार तथा रा इ का खेतीखान के कला शिक्षक हरीश गहतोड़ी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार तथा कला सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ आशुतोष वर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ लक्ष्मी शंकर यादव, नवीन उपाध्याय, मार्गदर्शक शिक्षक रवीश पचौली, भुवन गड़कोटी, सुभाष गहतोड़ी, शीला जोहार, रणजीत राणा, सुभाष गहतोड़ी, मीता वर्मा, ममता कुमारी, नेहा भट्ट, गीता पुनेठा, रेखा विश्वकर्मा, भगवती जोशी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें