रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एनएसएस के विशेष शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिवरार्थियो को किया जागरूक।
Laxman Singh Bisht
एनएसएस के विशेष शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिवरार्थियो को किया जागरूक।
कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट के नेतृत्व में लोहाघाट महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिनी विशेष शिविर में स्वच्छता एवं सेवा भावना का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।रविवार को शिविर में आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी, चंपावत, और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेषज्ञों ने शिविरार्थियों को विधिक जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने दैनिक जीवन में कानूनी प्रावधानों के महत्व, उनके सही उपयोग और सामाजिक न्याय के संदर्भ में कानून की भूमिका पर गहनता से प्रकाश डाला।सत्र के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि और विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने शिविरार्थियों से विधिक ज्ञान का समाज के हित में उपयोग कर जरूरतमंदों तक पहुँचाने की अपील की। शिविरार्थियों के के द्वारा शिविर का भरपूर आनंद लिया जा रहा है । विशेष शिविर के अंतिम दिन एवं "कैंप फायर" कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शिविरार्थियों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।