रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अरुण तलनिया को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
Laxman Singh Bisht
डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अरुण तलनिया को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
34 वर्षो की निर्बाध राजकीय सेवा के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ अरुण कुमार तलनिया शनिवार को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में समस्त स्टॉफ, कार्यालय अभिकर्मियों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। संस्थान के प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने जनपद एवं राज्य स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नवाचारी और अकादमिक सहयोग की प्रशंसा की। प्रवक्ता डॉ कमल गहतोड़ी ने उन्हें एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ ही नहीं अपितु संस्थान के संरक्षक की संज्ञा देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। संस्थान के अन्य वक्ताओं ने उनके शानदार सेवाकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की। डाइट स्टॉफ और प्रशिक्षुओं द्वारा ढ़ोल नगाड़ो के साथ उनके सुखी, निरोगी और शतायु रहने की कामना की।
इस अवसर पर डॉ तलनिया की धर्मपत्नी श्रीमती विनीता तलनिया ने भी विचार रखे और उन्हें एक समर्पित राजकीय सेवक बताया।समारोह में डाइट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, कृष्ण सिंह ऐरी, नवीन ओली, मनोज भाकुनी, पारुल शर्मा, अवनीश शर्मा, लक्ष्मीशंकर यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, कार्यालय से मंजू मेहता, दिनेश गड़कोटी, खिलानन्द और समस्त छात्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन