Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां के डोले झूमाधुरी महोत्सव का हुआ समापन हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद मां के जयकारों से गूंजी झूमाधुरी की पहाड़ियां

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 11, 2024
:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां के डोले झूमाधुरी महोत्सव का हुआ समापन हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद मां के जयकारों से गूंजी झूमाधुरी की पहाड़ियां लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी में चार दिवसीय माँ झूमाधुरी नन्दास्टमी महोत्सव का बुधवार को देवीरथो के निकलने के साथ समापन हो गया। दोपहर बाद ग्राम पाटन पाटनी के पालदेवती मंदिर एवं रायकोट महर /कुंवर के भगवती मंदिर से ढोल नगाड़ों वह मां के जयकारों के साथ देवीरथ निकले हजारों भक्तों ने रस्सो के सहारे मां भगवती के डोलो को कठिन रास्तों एवं दुर्गम पहाड़ी को पार करते हुए माँ झूमाधुरी मंदिर तक पहुंचाया गया देवी रथो के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी मां झूमाधुरी मंदिर पहुंचने पर देवीरथ द्वारा मंदिर की परिक्रमा की गई। देव डाँगरों द्वारा सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। खाल नामक स्थान में देवीरथ पहुँचने पर डॉंगरों को गाल खिलाई गई। पाटन पाटनी के डोले में मां भगवती के रूप में उमेश चन्द्र पाटनी एवं धन सिंह पाटनी विराजमान थे तो वही राईकोट के डोले में मां भगवती के रूप में दान सिंह महर एवं मां महाकाली के रूप में राधा महर सवार थी वही मेले की पहली रात झूमाधुरी मंदिर मे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हज़ारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया एवं महिलाओं ने रात भर भजन कीर्तन का गायन किया वहीं निसंतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति के लिए मां झूमा से आशीर्वाद मांगा मान्यता के अनुसार मां झूमा के आशीर्वाद से निसंतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है । महोत्सव में विशाल मेले का आयोजन हुआ मेले में हल्द्वानी,रूद्रपुर, पीलीभीत,बरेली, राजस्थान से कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजायी हुई थी। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी करते हुए मेले का भरपूर आनंद उठाया मौसम साफ़ होने के कारण हज़ारों रुपये का कारोबार किया जिससे व्यापारियों के चेहरे में भी ख़ुशी नज़र आयी। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नज़र आयी जिससे गाड़ियों की आवाजाही एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में काफ़ी मदद मिली। मेले में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कार्की , सचिन जोशी वह अन्य लोगों के द्वारा जगह जगह  निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई थी जिससे लोगों को काफ़ी राहत मिली।मेला शांतिपूर्वक संपन्न होने पर महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी ने क्षेत्रीय जनता पुलिस व प्रशासन का आभार प्रकट किया।मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में प्रकाश बोहरा, शशांक पांडेय, पप्पू बोहरा, सुभाष राम, राजेंद्र पाटनी,कमल कुलेठा, महेंद्र कुंवर, प्रदीप कुंवर, हेम पाटनी, गिरीश राम, मदन बोहरा,हरीश महर, मदन विश्वकर्मा, गिरीश कुंवर, बसंत विश्वकर्मा, गिरीश महर, प्रकाश चंद्रा, रजत पांडेय, बृजेश विश्वकर्मा, पंकज बोहरा, जगदीश पाटनी,सुंदर नाथ, प्रमोद पाटनी,रमेश पाटनी, हेम पांडेय, राजेंद्र कुमार, विनीत पाटनी, कामेश पाटनी,हरीश पाटनी समेत सैंकड़ों लोगों ने अपना विशेष सहयोग दिया।

जरूरी खबरें