रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :जान हथेली में रख पंचेश्वर व रामेश्वर धाम पहुंच रहे हैं चंपावत जिले के श्रद्धालु।
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 28, 2025
जान हथेली में रख पंचेश्वर व रामेश्वर धाम पहुंच रहे हैं चंपावत जिले के श्रद्धालु।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा उफनती सरयू में गिर सकते हैं श्रद्धालु।
क्षेत्र वासियों की पिथौरागढ़ व चंपावत जिला प्रशासन से मार्ग निर्माण की मांग।
लोहाघाट।चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के प्रमुख आस्था के केंद्र पंचेश्वर और रामेश्वर धाम को जाने वाला पैदल मार्ग आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है ।जिस कारण चंपावत व पिथौरागढ़ जिले के श्रद्धालु जान हथेली में रखकर किसी तरह दर्शनों के लिए धामो में पहुंच रहे हैं। दोनों प्रसिद्ध धाम पिथौरागढ़ जिले में पढ़ते है।पर अभी तक पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के द्वारा मार्ग निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया ।जिस कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है श्रद्धालुओं के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।पंचेश्वर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी ओंकार धोनी ने बताया दोनों धामो को जाने वाला पैदल मार्ग आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है तथा नवरात्र भी आने वाले है।उन्होंने कहा नवरात्र पर्व में बड़ी तादात में श्रद्धालु दर्शनों व स्नान के लिए पंचेश्वर और रामेश्वर धाम आते है।
पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों के श्रद्धालुओं को मंदिर में पहुंचने के काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा तथा कई श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पाएंगे। कहा इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो सकता है श्रद्धालु फिसल कर सरयू नदी में गिर सकते है।धोनी ने चंपावत जिला प्रशासन से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन से वार्ता कर जल्द से जल्द दोनों धामो को जाने वाले पैदल मार्ग का निर्माण करने की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं के साथ कोई हादसा न हो।