रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।
Laxman Singh Bisht
बदहाल हालत में लोहाघाट की मीट/ सब्जी मंडी मीट व्यापारियों की सुविधा देने की मांग।

जनता के धन की बर्बादी का उदाहरण बनी लोहाघाट की सब्जी मंडी।
लोहाघाट नगर में बरसों पहले नगर पंचायत के द्वारा बनाई गई लाखों रुपए की लागत से बनी सब्जी व मीट मंडी बदहाल हालत में है। मंडी में वर्तमान में मात्र 8 मीट की दुकानें संचालित हो रही है। नगर की सब्जी की दुकानों को मंडी में शिफ्ट न किए जाने के कारण मंडी में बनी हुई 30 से 40 दुकाने क्षतिग्रस्त होने की कगार में पहुंच चुकी है जबकि दुकाने बरसों पहले आवंटित की जा चुकी है। पर पालिका व प्रशासन के द्वारा इस और कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मीट व्यापारी जहीर कुरैशी व अन्य ने बताया पालिका व प्रशासन के द्वारा मीट व्यापारियों को मंडी में शिफ्ट तो कर दिया गया पर उन्हें यहां किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई। मीट व्यापारियों ने कहा उनके लिए पालिका के द्वारा न तो शौचालय की सुविधा दी गई है और ना ही पेयजल की। जिस कारण लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं जिससे मंडी में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। कहा बरसात में मंडी में चारों कीचड़ हो जाती कई बार पालिका से मंडी में इंटरलॉक टाइल लगाने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

मंडी की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं उस और भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा जिस उद्देश्य से लाखों रुपए लगाकर दुकानों का निर्माण किया गया था आज वह दुकाने सफेद हाथी बनी हुई है। उन्होंने पालिका व प्रशासन पर उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है कहा मीट व्यापारियों को मंडी में लाकर पटक दिया गया पर सब्जी व्यापारियों को यहां नहीं लाया गया। जबकि नगर के बाहर अवैध रूप से मीट की दुकानें संचालित हो रही है जिस कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मंडी को पार्किंग स्थल बना दिया गया है। उनके दुकानों के आगे लगने वाले वाहनों से उन्हें व्यवसाय में काफी नुकसान उठाना पड़ता है। मीट व्यापारियों ने जिलाधिकारी चंपावत से मंडी में उन लोगों के लिए सुविधाए बढ़ाने की मांग की है। तो वही लोगों ने भी जिलाधिकारी से सब्जी मंडी की क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत कर सब्जी मंडी को संचालित करने की मांग की है कहा अगर यहां सब्जी मंडी संचालित नहीं होती है तो मंडी परिषद की मंडी यहां खोली जाए या अन्य लोगों को दुकानें आवंटित कर नई मार्केट बसाने की मांग की है। लोगों ने कहा जनता के धन की बर्बादी का उदाहरण बनी हुई है लोहाघाट की सब्जी मंडी।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।