Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट:डीएलएड प्रशिक्षुओ ने किया 3368 पदों पर भरती का विरोध चरणवार भर्ती की उठाई मांग हाथ में काली पट्टी बाध कर जताया है विरोध 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 10, 2024
डीएलएड प्रशिक्षुओ ने किया 3368 पदों पर भरती का विरोध चरणवार की भर्ती की उठाई मांग राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षको के 3368 पदों पर भरती की तैयारी की जा रही है जबकि वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के समस्त डायटों में मात्र 327 प्रशिक्षु ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा जुलाई माह तक 155 प्रशिक्षु एवं दिसंबर 2024 तक 650 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगे सोमवार को लोहाघाट डायट में चंपावत जिले के डायट प्रशिक्षुओ के द्वारा सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक हाथ में काली पट्टी बाध कर भर्ती प्रक्रिया का सांकेतिक विरोध किया तथा डीएलएड प्रशिक्षुओ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रशिक्षुओ के भविष्य को सुरक्षित रखते हुए भरती को दो चरणों में संपन्न करवाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके विरोध में तृतीय  सेमेस्टर के डीएलएड प्रशिक्षु कुनाल पुनेठा , बबीता भट्ट, निशा राय, कमल किशन, अंकिता मेहता, सौरव गिरी, राहुल बोहरा, विकाश कुमार, राहुल शुक्ला,प्रेमलता,सूरज,भानु,कोमल,प्रमोद, विक्की, नीलम ऋषभ, मनोहर आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें