Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने श्रमिकों से की मुलाकात।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने श्रमिकों से की मुलाकात।

भाजपा के मंसूबों को कभी नहीं होने दिया जाएगा कामयाब: फर्त्यालकांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल ने लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र का दौरा किया।ग्राम पंचायत डूंगरी फर्त्याल के बूँगा फर्त्याल क्षेत्र मे जाकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की कहा भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने एवं आपके काम करने के अधिकार को छीना जा रहा है यह श्रमिकों के साथ भाजपा का बड़ा अन्याय है कहा अब मनरेगा श्रमिक कहां और क्या काम करेंगे। फर्त्याल ने कहा यह मोदी सरकार की सूची समझी सजी से जिसके तहत अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से काम तय करेगी एवं आपकी ग्राम पंचायत को दरकिनार किया जा रहा है। तथा केंद्र से भी मनरेगा की बड़ी धनराशि को कम किया गया है। फर्त्याल ने कहा भाजपा की चाल को कांग्रेस कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस कैलाश राम , गिरीश राम, अनिल कुमार , श्याम राम , बबलु राम , उमेद राम आदि श्रमिक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें