रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन
Laxman Singh Bisht
महिला योग समिति जिला प्रभारी कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

पतंजलि महिला योग समिति चंपावत के द्वारा आज 21 जुलाई मंगलवार को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में महिला योग समिति की जिला प्रभारी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर दुख जताते हुए शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाराकोट प्रभारी श्रीमती वंदना जोशी के नेतृत्व में आरोग्य सभा का आयोजन किया गया। श्रीमती कुसुम खर्कवाल का शरीर 14/07/26 को पूरा होकर पंचतत्व में विलीन हो गया । सभी सदस्यों द्वारा अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा बताए गए रास्ते से महिला पतंजलि योग समिति के क्रियाकलापों को संचालित करने की वचनबद्धता व्यक्त की। इस दौरान श्रीमती हीरा मुरारी (संरक्षिका) श्रीमती किरण पुनेठा (संरक्षिका) श्रीमती सुषमा फर्त्याल (जिला संगठन मंत्री) बीना जोशी (तहसील प्रभारी चंपावत) वंदना जोशी (तहसील प्रभारी बाराकोट) मुन्नी खरायत( जिला महामंत्री) सरोज पुनेठा (तहसील प्रभारी लोहाघाट) पदमा देऊपा( महामंत्री तहसील पाटी) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय तथा शांभवी मुरारी ने अपने विचार रखे। श्रद्धेय स्वामी जी द्वारा निर्देशित योग के प्रचार प्रसार तथा जन आरोग्य की इस मुहिम को अविरल चलाने हेतु उन्हीं की प्रेरणा से आगे बढ़ने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में सुनीता ओली, कमला धामी, ममता, कमला गोस्वामी,इंदिरा मेहता, निर्मला, हरितिमा मुरारी, मीरा,पुष्पा, शांति, भगवती आदि महिला सदस्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।