Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विशाल जनसभा को किया संबोधित भाजपा पर लगाए कई गंभीर आरोप।

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फोर्ती मे 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

फोर्ती मे 21 दिवसीय ब्यूटी पार्लर उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन।उद्योग निदेशालय उत्तराखंड के तत्वाधान में जिला उद्योग केंद्र चंपावत द्वारा प्रायोजित एवं चेतना संस्था द्वारा आयोजित 31 दिवसीय ब्यूटी पार्लर उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन आज लोहाघाट की ग्राम सभा फ़ोर्ती में किया गया। समापन समारोह का संचालन सस्था सचिव मनमोहन बोहरा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र चंपावत की प्रबंधक सुमेधा पंत ने उपरोक्त प्रशिक्षण की प्रतिपुष्टि की ।उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को स्व रोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया ।सहायक प्रबंधक प्रिया रावत एवं विकास नेगी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान फोर्ती श्रीमती रेनू बगौली के द्वारा अध्यक्ष भाषण से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तथा जिला उद्योग केंद्र एवं चेतना संस्था को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार को अपनाएंगे ।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक कुमारी मोनिका ,बृजेश जोशी प्रिया रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें