Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली रंग महोत्सव 2026 का रंगारंग आगाज। विधायक ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

होली रंग महोत्सव 2026 का रंगारंग आगाज। विधायक ने किया शुभारंभ।हजारों की तादात में रामलीला मैदान पहुंचे दर्शक।

खड़ी होली गायन की मची धूम। 2013 में शुरू किया गया होली रंग महोत्सव आज देश-विदेश में लोहाघाट की बन गया पहचान

27 फरवरी को सीएम धामी करेंगे रंग महोत्सव में प्रतिभाग।रामलीला कमेटी अध्यक्ष लोहाघाट जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर आज गुरुवार को लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव का रंगा रंग आगाज हो गया है। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने 14 वे होली रंग महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक अधिकारी ने शानदार आयोजन के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता व पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। कहां आज इन लोगों के प्रयास से लोहाघाट क्षेत्र की होली देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हो गई है । रंग महोत्सव के कारण लोहाघाट क्षेत्र को नई पहचान मिली है तथा गांव-गांव में आज लोग नशा मुक्ति होली का आयोजन करते हैं। वही रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया वर्ष 2013 में छोटे स्तर पर रंग महोत्सव का आयोजन किया गया पर आज यह काफी बड़ा रूप ले चुका है उन्होंने बताया आज 14 वे होली रंग महोत्सव का शुभारंभ किया गया ।जो दो दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया होली रंग महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सामने लाना है। उन्होंने कहा रंग महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवो की महिला व पुरुष होलियारों की टीम होली रंग महोत्सव में अपने-अपने क्षेत्र की होली का गायन करती है। उन्होंने कहा रंग महोत्सव ने लोहाघाट क्षेत्र की होली को नई पहचान दी है उन्होंने कहा यह हमारे पूर्वजों की धरोहर है इसे सहेज कर रखना हम लोगों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के अलग-अलग गांव की टीमों को होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाता है।जीवन मेहता ने बताया कल 27 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री भी लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग कर रंग महोत्सव में चार-चार लगाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा जिसके लिए कमेटी के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। वही आज होली रंग महोत्सव के प्रथम दिन लोहाघाट नगर की महिला होलियारो के साथ-साथ डेंसली ,कोली ढेक व पाटन पाटनी की महिला होली टीम ने शानदार होली गायन कर दर्शकों की तालियां बटोरी तो वही नसखोला के पुरुष होलियारों ने होली का शानदार प्रदर्शन किया।दर्शकों के द्वारा सभी होली कलाकारों का तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। होली देखने के लिए हजारों की तादात में लोग रामलीला मैदान पहुंचे हुए थे। रामलीला कमेटी की ओर से सभी होली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तो वही आइटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार भी अपनी पत्नी के साथ होली महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे उनके द्वारा भी हो शानदार होली महोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए रामलीला कमेटी को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा लोहाघाट की होली अद्भुत है। कल सीएम धामी के सामने शानदार होली गायन करेंगे होलियार । आयोजन मे व्यापार संघ व नगर पालिका के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता,गोविंद बोहरा, डी डी पांडे, भागीरथ भट्ट, चांद बोरा ,प्रदीप देव भुवन चौबे, सहित रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें