Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी की पहल खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग को मिली ₹664.49 लाख की स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

सीएम धामी की पहल खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग को मिली ₹664.49 लाख की स्वीकृतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनपद चम्पावत के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।इसी क्रम में जनपद चम्पावत के विकासखंड पाटी अंतर्गत खेतीखान क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के अनुक्रम में नियोजन विभाग की तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (TAC) द्वारा कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग, चम्पावत को ₹664.49 लाख (रूपये छः करोड़ चौसठ लाख उनचास हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत, लगभग ₹265.796 लाख (रूपये दो करोड़ पैंसठ लाख उन्नासी हजार छः सौ मात्र) जारी कर दिया गया है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से खेतीखान क्षेत्र में लंबे समय से बनी पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। इससे स्थानीय निवासियों, पर्यटकों तथा वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम बनेगी। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण भूमि के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करेगा, जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किया जाए तथा कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

जरूरी खबरें