रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर लोहाघाट महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 24, 2025
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर लोहाघाट महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान
आज दिनांक 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर परलोहाघाट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा इकाई के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही बौद्धिक सत्र के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संगीता गुप्ता ने रा.से. योजना के उद्देश्यों,लक्ष्यों तथा महत्व पर प्रकाश डाला तथा रा.से. योजना को व्यक्तित्व निमार्ण के लिए आवश्य बताया ।साथ ही वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील कुमार द्वारा आज के प्रथम एक दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी! कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती जोशी एवं बी. एड. विभाग की प्रवक्ता डॉ सरोज यादव ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये!
इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा भी रा.से. योजना के विषय में अपने विचार और अनुभव साझा किए गए! कार्यक्रम में डॉ उमा कांडपाल , मीना मेहता, सुनील राय, राहुल सामंत, मानसी गोरखा, आशीष गोस्वामी, राहुल कुमार, राहुल गोस्वामी, अर्पिता,तरवेंदर सिंह,पुष्पा महर और मानसी आदि उपस्थित रहीं!