Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दियों की जगमगाहट में निखरी बाल प्रतिभा,गुरुकुलम एकेडमी ख़ूना में मनाया गया दीपोत्सव

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 18, 2025

दियों की जगमगाहट में निखरी बाल प्रतिभा,गुरुकुलम एकेडमी ख़ूना में मनाया गया दीपोत्सवदीपावली का पर्व केवल प्रकाश के साथ ही सृजनशीलता, सौंदर्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ गुरुकुलम एकेडमी, ख़ूना मानेश्वर, लोहाघाट में दीपोत्सव के अवसर पर रंग-बिरंगी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को दीपों, फूलों और रंगीन सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और उत्साह से भर उठा। विद्यार्थियों ने मेहंदी, ऐपन, रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर चौबे और प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उनके साथ विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता पुनेठा भी उपस्थित रहीं।विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के शशांक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सरी वर्ग में भाविक ढेक, सुमेश बिष्ट और प्राची राय ने अपनी सुंदर कृतियों से क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी वर्ग में इलिशा मेहरा, ख़ुशी कलखुड़िया और वेदांश विजेता रहे, वहीं यूकेजी वर्ग में सपना तिवारी, अफ़साना और यंश ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया।कक्षा एक में श्रीष्टि ने प्रथम, स्मृति ने द्वितीय और जयंत गेडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में रक्षिता जोशी, अहाना खर्कवाल और समृद्धि पाटनी ने अपनी सृजनात्मकता से निर्णायकों को प्रभावित किया। कक्षा तीन में अंश, नैना और आरोही ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। वहीं कक्षा चार की प्रतियोगिता में अनिकेत, अंशुल, आदित्य और मनन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शुभांजलि गड़कोटी, सुमन चौरसिया और प्रियंका अधिकारी विजेता रहीं। जूनियर वर्ग में शिवानी, जियाना और अनन्या ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने पारंपरिक डिज़ाइनों और सृजनात्मक पैटर्न से दीपावली की भावना को अपनी कला के माध्यम से उकेरा।ऐपन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की लोक कला की झलक प्रस्तुत की। शुभांजलि और कामिनी चौबे की जोड़ी प्रथम, अंजलि पुजारी और अंजलि पुनेठा की जोड़ी द्वितीय, तथा मेघा और मीनाक्षी की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशु पुजारी, प्रियांशु पाण्डे और अक्षत ने अपने विषय चयन और सृजनात्मक सोच से निर्णायकों का मन जीत लिया।

रंगोली प्रतियोगिता में सात्विका, पलक,दिया,आरोही पहले, शालिनी,दीया, इंशा अयूब, डिम्पल दूसरे स्थान में, सौम्या एवं निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।वही सीनियर वर्ग में अंजलि चौरसिया, आरुषि एवं संजना ने पहला,प्रमिला, अंकिता,हर्षिता,रिया,हिमांशी ने दूसरा, काव्या ,तनुश्री, अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाते हैं, साथ ही उन्हें हमारी परंपराओं और संस्कृति से भी जोड़ते हैं। प्रबंधक राजेश पाण्डेय ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली जैसे पर्व सृजनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उनके उत्साह से विद्यालय का वातावरण ज्ञान, कला और संस्कार का संगम बनता है।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शशांक पाण्डेय ने किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति और प्रस्तुति सचमुच अनुकरणीय रही।इस अवसर पर रियाज़ अहमद,अंकित देव,चंद्र भानु,काजल बिष्ट,रेखा बोहरा,जीवन जोशी, नेहा गोस्वामी, दीपा कोठारी, सविता रावत, जानकी अधिकारी, सरिता बिष्ट, विमला चतुर्वेदी,मयंक मुरारी,शैला ख़ान,अमित तिवारी,महेंद्र जोशी,प्रदीप कुमार, रेनु गड़कोटी, मनमोहन गहतोड़ी,अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें