Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

जीआईसी दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।

छात्र-छात्राओं ने लगाई विभिन्न पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल।आज 14 नवंबर को लोहाघाट ब्लॉक सीमांत पी एम श्री रा0 इ0 का0 दिगालीचौड़ (लोहाघाट) में बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर डिवीज़न सिविल जज भवदीप रावते रहे। विशिष्ठ अतिथि में एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी रहीं। अन्य अतिथिगणों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत से आये पैरालीगल वालेंटियर्स बृजेश चंद जोशी, कमल राम , आशा गहतोड़ी, भवान फर्त्याल, गोपाल चंद्र पाण्डेय, ईश्वरी दत्त जोशी आदि रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ0 सुधाकर जोशी जी तथा मंच का संचालन शिक्षक बृजेश सिंह ढेक द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।शिक्षक सुशील कुमार जोशी के द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरु के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया और छात्रों को बाल सुलभ अधिकारों से परिचित कराया। इस मौके पर छात्र - छत्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में कौशलं योजना के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों संतरा माल्टा, गहत, भट्ट, नीबू, हरी सब्जी लोकल क्राफ्ट संबंधी स्टॉल की प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अथिति द्वारा कौशलं प्रदर्शनी के उत्पादों का छात्र प्रोत्साहन हेतु क्रय किया गया और प्रदर्शनी के सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसी क्रम में विज्ञान महोत्सव में राज्य स्तर पर अपना साथ बनाने वाले छात्र शिवम और नमन महर को भी पुरस्कृत किया गया।क्रीड़ा में छात्र नीरज व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पीएलवी गणों द्वारा आर टी ई, पोक्सो एक्ट, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह आदि पर महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को बाल दिवस की शुभ कामना प्रेषित करते हुए बाल अधिकार व कानून के बारे में बताया गया और भव्य बाल दिवस के आयोजन हेतु विद्यालय की प्रशंसा की।अन्त में मुख्य अतिथि सीनियर डिवीज़न सिविल भवदीप रावते को प्रधानचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।कायर्क्रम में शिक्षक दीपा बोरा, ज्योति राना, नवीन भट्ट, जगदीश चंद्र, कमलेश जोशी, भुवन सिंह, नीरज नाथ, गणेश बोरा, ललिता वर्मा, कंचन आर्य, गार्गी गंगवार, सुरेंद्र जीत कौर, अनीता कुंवर, आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें