रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत मे धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस। नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Laxman Singh Bisht
Fri, Nov 14, 2025
डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत मे धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।
आज 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को चंपावत जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। तो वही लोहाघाट के डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत मे विद्यालय प्रबंधक पंकज मुरारी के दिशा निर्देश पर बाल दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया तथा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में नितिन मुरारी, सूरज करायत, शौर्य महरा ,प्रदीप कुमार ,हरीश जोशी ,दीपा मुरारी, पूजा ढेक ,रेनू फर्त्याल ,रीता बिष्ट ,मंजू जोशी ,विनीता ढेक ,सविता देव ,रजनी महरा आदि मौजूद रहे।


