Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:युवक मंगल दल चौड़ी राय को मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय यूथ अवार्ड से किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

युवक मंगल दल चौड़ी राय को मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय यूथ अवार्ड से किया सम्मानित।लोहाघाट के राय नगर चौड़ी के युवक मंगल दल को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयनित किया गया । रायनगर चौड़ी के युवक मंगल दल ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। देहरादून में युवा दिवस के अवसर पर हुए सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राय नगर चौड़ी के युवक मंगल दल को सम्मानित किया गया। युवक मंगल दल अध्यक्ष नीरज राय, पूर्व प्रधान जितेंद्र राय , विकास कापड़ी, तरुण जोशी ,अभिषेक राय को मुख्यमंत्री ने ₹25000 का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तथा गांव में युवक मंगल दल के द्वारा गांव के विकास के लिए निभाई जा रही भूमिका के लिए युवाओं की सराहना की। राय नगर चोड़ी की ग्राम प्रधान श्रीमती जानकी राय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय ,क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित राय,राष्ट्रपति प्राप्त पुरस्कार शिक्षक नरेश चंद्र राय , शिक्षाविद नाथूराम राय सहित समस्त ग्रामीणों ने युवक मंगल दल के युवाओं को बधाइयां दी है। कहा हमें अपने गांव के युवाओं पर नाज है जिनकी बदौलत आज ग्राम सभा का नाम पूरे प्रदेश में ऊंचा हुआ है ।

जरूरी खबरें