Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत क्षेत्र ठाटा, लोहाघाट में रात्रि चौपाल लगा कर सुनी जन समस्याएं।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 10, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत क्षेत्र ठाटा, लोहाघाट में रात्रि चौपाल लगा कर सुनी जन समस्याएं। गांव चलो अभियान"* अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रा0इ0का0 किमतोली हेलीपेड में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पौध देकर भव्य स्वागत किया।* इसके साथ ही गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भी मुख्यमंत्री का भव्यता से स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी।इस दौरान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके पश्चात सीएम धामी द्वारा ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजार्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की*।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधा जन संवाद किया।रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। 7 मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचने पहुंच जाने पर चर्चा की गई।*मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से घर घर तक आज रसोई गैस पंहुच गई है।साथ ही अब घर- घर शुद्ध पानी पंहुच गया है।ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है* सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लाए जिसमे 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जहा पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहा आज गांव गांव में सड़क सुविधा हो रही है।देश में बंदे भारत नमो भारत रेल चल गई है।महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े रहना आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु मोदी जी योजना चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृण कर और अधिक सशक्त बनाए जाने हेतु लखपति बनाने पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ- साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने*।सीएम धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया*। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है*। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने धारा 370 को खत्म कर कश्मीर को देश में पूरी तरह मिलाने का कार्य किया।मुश्किल महिलाओं के कल्याणनार्थ तीन तलाक को खत्म कराया।राममंदिर का निर्माण कर रामराज्य को स्थापित करने का कार्य कराया। भगवान श्री राम को टैंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। भगवान राम को लाने का कार्य पीएम मोदी ने किया।हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे,जिसे हमने लाकर समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश में यह ऐतिहासिक कार्य किया।*उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से ही यह इतिहास बनाने का मौका मिला। उत्तराखंड की देवभूमि पूरे देश को यह दे रही है। *हमने जो कहा वह किया।*उत्तराखंड देश का प्रथम व उत्कृष्ट राज्य बने।सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है। जो आदर्श उत्तराखंड की ओर बढेगा।आज 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है यह माननीय प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण है, इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी हो रहा हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं।उन्होंने कहा राज्य से भ्रष्टाचार खत्म हो इसके लिए 1064 सेवा शुरू की गई है, यह सरकार *भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के "विकल्प रहित संकल्प" को पूर्ण कर रही है।* उन्होंने कहा सरकार एवं जनता आपसी समन्वय से हर संभव कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कल्पना अनुसार हम उत्तराखंड राज्य के विकास को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय, इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और सामूहिक शक्ति से हर कार्य को सरलीकरण कर उसका समाधान करेंगे।मुख्यमंत्री  ने जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के कार्य कुशलता व प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की।*वही लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे विधेयक को पास कराकर इतिहास रचने के साथ हाई देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है।सिमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत जो आरबीआई में अधिकारी पद पर निकली है, उनके दादा आनंद देव जी को शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।* सीएम धामी ने मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में शामिल हुए।ग्राम प्रधान ग्राम ठाटा मोहित पाठक ने कहा कि आज क्षेत्र में पेयजल व सड़क जैसी महत्त्वपूर्ण समस्या दूर हुई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित हैं। इस दौरान कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, , लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, पूर्व विधायक लोहाघाट पुरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, लोहाघाट नेहा ढेक, पाटी सुमनलता,जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम रिंकु बिष्ट ,ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सतीश चंद्र पांडे, सतीश चंद्र खर्कवाल,सचिन जोशी, जनपद के अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं अन्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें