रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल
Laxman Singh Bisht
बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल
मई माह में प्रथम स्थान,61.4 प्रतिशत उपलब्धि के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन बरकरार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लगातार प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान बनाएं हुये है।जनपद ने वित्तीय वर्ष 2026 -27 मई माह में शीर्ष स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यसंस्कृति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं परिणाम आधारित मॉनिटरिंग का मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद ने कुल 37 रैंकिंग मदों में से 24 में ‘A’ श्रेणी तथा 2 में ‘B’ श्रेणी 1 में C और 10 में D श्रेणी प्राप्त की है। जो विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि कुल 114 अंकों में से 70 अंक प्राप्त कर चम्पावत ने 61.4 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की है। वहीं उधम सिंह नगर और देहरादून इस रैकिंग में क्रमशःद्वितीय और तृतीय स्थान पर रहें ।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का उद्देश्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी महीनों में भी इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाई जाए तथा जनकेंद्रित एवं परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति को और सशक्त बनाया जाए।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं