Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:छात्रों व जन भावनाओं का हो सम्मान पेपर लीक मामले में सरकार कराए सीबीआई जांच: फर्त्याल

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 28, 2025

..छात्रों व जन भावनाओं का हो सम्मान पेपर लीक मामले में सरकार कराए सीबीआई जांच: फर्त्याल

छात्रों की मांगे जायज सरकार उठाए कड़े कदम। लोहाघाट।21 सितंबर को यूकेएसएसएससी का पेपर लीक होने के बाद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह छात्रों के द्वारा भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहे हैं ।मामले में जनता में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। पेपर लीक मामले में लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भर्ती पेपर लीक मामले में छात्रों व जनता की सीबीआई जांच की मांग को उचित बताया है। फर्त्याल ने कहा सरकार ने छात्रों व जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सीबीआई जांच करानी चाहिए ताकि मामले में दूध का दूध पानी का पानी हो सके और दोषियों को कड़ी सजा मिले। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री धामी मामले में काफी गंभीर है उन्होंने एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में सरकार ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए कड़े कदम उठाने चाहिए। जनभावना कहती है सीबीआई जांच हो तो सरकार को जन भावना का सम्मान करते हुए मामले में सीबीआई जांच करानी चाहिए तथा नकल विरोधी कानून को मजबूत बनाना चाहिए ।पूर्व विधायक ने कहा छात्रों की मांगे जायज है सरकार ने सीबीआई जांच कर मामले को शांत करना चाहिए उन्होंने कहा छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित है इसलिए उनमें काफी आक्रोश है। कहा विषय काफी चिंता का है मुख्यमंत्री को इसमें सीबीआई जांच करा कर छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।

जरूरी खबरें