Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा से टिकट व जीत को लेकर बर्मा आश्वस्त जनता के सहयोग से जीतूंगा चुनाव: गोविंद वर्मा

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
भाजपा से टिकट व जीत को लेकर बर्मा आश्वस्त जनता के सहयोग से जीतूंगा चुनाव: गोविंद वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट नगर में माहौल गर्माने लगा है वही निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट की सशक्त दावेदारी पेश कर दी है गोविंद वर्मा बीजेपी से टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है वर्मा ने कहा वह जनता के सहयोग से इस बार भी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे तथा नगर में छूटे हुए विकास कार्य को पूरा करेंगे वर्मा ने कहा पार्टी के लिए उनकी निष्ठा व कार्य को देखते हुए पार्टी हाई कमान उन्हें जरूर टिकट देगा वर्मा नगर में काफी जनाधार वाले नेता माने जाते हैं नगर में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों व अपने सरल स्वभाव के चलते जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं खासकर महिला व युवा वर्ग में उनकी अच्छी पेठ है वर्मा ने कहा इस बार भी वह नगर की देव तुल्य जनता के सहयोग से बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे तथा एक बार फिर से नगर की जनता की सेवा करेंगे तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के सपने को पूरा करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे कुल मिलाकर गोविंद वर्मा लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं

जरूरी खबरें