Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट बुलेरो चालक ने मचाया आतंक चपेट में आने से बचे कई लोग खड़ी कार को मारी टक्कर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 19, 2025

लोहाघाट बुलेरो चालक ने मचाया आतंक चपेट में आने से बचे कई लोग खड़ी कार को मारी टक्कर।

वाहन की तलाश मे जुटी पुलिस।लोहाघाट में आज दोपहर डिग्री कॉलेज तिराहे के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जब एक बिना नंबर के बुलेरो वाहन चालक ने आतंक मचा दिया। अनियंत्रित हुई बुलेरो की चपेट में आने से कई लोग व वाहन बच गए ।वाहन चालक ने व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहे के पास खड़ी सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी की ऑल्टो कार को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही सचिन जोशी उसे वक्त सामान खरीदने दुकान में गए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सचिन जोशी व प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया बिना नंबर की सफेद रंग के बुलेरो वाहन के चालक ने काफी तेज गति से वाहन को चलाते हुए खड़ी कार में टक्कर मार दी इस दौरान बुलेरो की चपेट में आने से कई लोग व वाहन बाल बाल बच गए। कहा बुलेरो चालक तेजी से वाहन को भगा ले गया। सूचना पर लोहाघाट थाने से चीता पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और संजय जोशी घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया ।पुलिस कर्मियों ने बताया वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। वहीं लोगों ने कहा आज एक बहुत बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। लोगों के मुताबिक वाहन चालक नशा किए हुए था।

जरूरी खबरें