Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने एनएच में बने गड्ढे में रोपे पौधे एनएच के खिलाफ प्रदर्शन।

लोहाघाट:भारतोली में पलटी गन्ने से भरी पिकअप बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

बेरीनाग :गणाई गंगोली से युवती को लेकर फरार हुआ हरियाणा का डाकिया तलाश में पुलिस

चंपावत:भिंगराड़ा में नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु महरा को स्थानांतरण पर दी भावभीनी बिदाई

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं शिक्षिका विदाई एवं सम्मान समारोह।

: लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन को लोहाघाट मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाया

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 16, 2023
सीएम धामी के जन्मदिन को लोहाघाट मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाया कई कार्यक्रमों का किया आयोजन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया शनिवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना करी तथा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय जाकर सभी मरीजो, तीमारदारो व स्वास्थ्य कर्मियों को फल बाटे तथा मिष्ठान वितरण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है वह सभी लोग ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं कि वह इसी तरह प्रदेश की जनता की लंबे समय तक सेवा करते रहे तथा प्रदेश को तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाते रहे वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने कहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन है और कल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है इन दोनों हस्तियों के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा मनाएगी जिसमें जनसेवा के कई कार्यक्रम किए जाएंगे इस मौके पर सतीश पांडे ,गिरीश कुवार ,गंगा पाटनी ,नीरज बोरा, महेश बोरा ,राजू गढ़कोटी, अजय बिष्ट ,प्रदीप रावत, अनिल जोशी, बलवंत गिरी ,जीशान कुरैशी ,चंद्रकला मेहरा, निर्मला अधिकारी, गौरव पांडे ,पंकज ढेक,अर्जुन मेहरा, लोहित खोलिया ,धीरज जोशी, मयंक जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें