Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल दसवें दिन भी जारी आवश्यकीय सेवा की ठप। जिले में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने एनएच में बने गड्ढे में रोपे पौधे एनएच के खिलाफ प्रदर्शन।

लोहाघाट:भारतोली में पलटी गन्ने से भरी पिकअप बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

बेरीनाग :गणाई गंगोली से युवती को लेकर फरार हुआ हरियाणा का डाकिया तलाश में पुलिस

चंपावत:भिंगराड़ा में नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु महरा को स्थानांतरण पर दी भावभीनी बिदाई

: लोहाघाट:भाजपा ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का फूका पुतला

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 19, 2023
भाजपा ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का लोहाघाट मे फूका पुतला सीएम के खिलाफ करी थी टिप्पणी द्वाराहाट के कांग्रेसी विधायक मदन सिंह बिष्ट के द्वारा द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य के घर में घुसकर करी गई अभद्रता तथा सीएम धामी के खिलाफ बोले गए अपशब्दों के विरोध में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के नेतृत्व में लोहाघाट के मीना बाजार चौराहे में कांग्रेसी विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूका भाजपा जिला अध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारीयो ने कहा द्वाराहाट विधायक के द्वारा रात को नशे की हालत में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य के घर में घुसकर उनके व उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज व अभद्रता करी गई तथा उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हुए सीएम के खिलाफ भी अपशब्द बोले गए तथा नशे की हालत में उन्होंने कहा तुम्हारा सीएम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है मेहरा ने कहा यह एक विधायक को शोभा नहीं देता है लेकिन कांग्रेस की पहले से ही नीति रही है कर्मचारियों को डराने धमकाने की अगर उन्हें प्रधानाचार्य से कोई शिकायत थी तो इस मामले को वे सदन में उठाते मेहरा ने कहा इस प्रकार रात में नसे में प्रधानाचार्य के घर में घुसकर उनके व उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज करना काफी गंभीर मामला है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भाजपा कांग्रेस विधायक की इस कार्य की निंदा करती है मालूम हो द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट के द्वारा करी गई अभद्रता व गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है तथा प्रधानाचार्य के द्वारा भी उनके खिलाफ द्वारा थाने में तहरीर दी गई है भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिधायक मदन बिष्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है पुतला दहन मे नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गिरीश कुवर ,पंकज ढेक, गंगा पाटनी ,अर्जुन मेहरा ,गौरव पांडे ,लोहित खोलिया, सूरज कुमार ,सचिन गढ़कोटी, संजय खर्कवाल, दीपक सूतेरी ,मोहन जोशी , चंद्रशेखर बगोली, विनोद ढेक आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें