रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : डिग्री कॉलेज सड़क में बाइकर्सों का आतंक छात्र को किया घायल। बाइक सहित फरार
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 13, 2025
लोगों की पुलिस अधीक्षक से ओवर स्पीड बाइकर्सों पर लगाम लगाने की मांग
लोहाघाट की डिग्री कॉलेज सड़क में ओवर स्पीड बाइक सवारों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है ।ओवर स्पीड बाइकर्स कब किसको घायल कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। शुक्रवार शाम को ट्रिपल राइड कर रहे ओवर स्पीड बाइक सवारों ने एक 5 वर्षीय छात्र को डिग्री कॉलेज सड़क में टक्कर मारकर घायल कर दिया और बाइक सहित फरार हो गए। टक्कर लगने से घबराए घायल छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को भी नहीं दी। रात को काफी ज्यादा दर्द होने पर छात्र ने अपनी मां को अपने साथ हुई दुर्घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह छात्र की मां मीना देवी के द्वारा (पशु मित्र) घटना की सूचना लोहाघाट थाने में दी जा रही है। वही डिग्री कॉलेज रोड में रहने वाले लोगों ने बताया सड़क में आए दिन बेलगाम बाइकर्स बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दौड़ रहे हैं ।कई लोगों को उनके द्वारा चोटिल किया जा चुका है पर पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं की जा रही है ना ही सड़क पर कभी वाहनों की चेकिंग होती है। और ना ही सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। क्षेत्र वासियों ने पुलिस अधीक्षक से बेलगाम बाइकर्स पर लगाम लगाने तथा सड़क में वाहन चेकिंग की मांग की है तथा कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है लोगों ने कहा बाइक के अंतिम चार अंक 0938 थे। मालूम हो लंबे समय से डिग्री कॉलेज सड़क पर ही है समस्या बनी हुई है पर लोहाघाट पुलिस के द्वारा इस सड़क पर कभी कोई अभियान नहीं चलाया गया जिस कारण बेखौफ बाईकर्स के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। अब देखना है पुलिस मामले में क्या कार्यवाही करती है। या समस्या जस की तरफ बनी रहती है।