रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भैसज संघ संस्थापक अध्यक्ष बोहरा ने मंगोली घटना में जताया दुख। प्रशासन से तुरंत कार्यवाही की मांग।
Laxman Singh Bisht
Wed, Nov 12, 2025
भैसज संघ संस्थापक अध्यक्ष बोहरा ने मंगोली घटना में जताया दुख। प्रशासन से तुरंत कार्यवाही की मांग।
लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली ग्राम सभा के भुवन राम के तेंदुए के हमले में मारे जाने की घटना पर भैसज संघ चंपावत के संस्थापक अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी हर गोविंद सिंह बोहरा ने गहरा दुख जताया है। बोहरा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन व वन विभाग से मृतक के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने, गुलदार को नरभक्षी घोषित करने तथा जल्द से जल्द पिजड़ा लगाकर गुलदार के आतंक से ग्रामीण को निजात दिलाने व क्षेत्र में गस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने बच्चों को अकेले स्कूल न जाने देने की भी अपील की है। उन्होंने कहा जल्द मामले में वह जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे।कहा इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा मृतक आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।