रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: भारी मलवा आने से बाराकोट लोहाघाट सड़क बंद। सड़क खोलने अधिशासी अभियंता मौके पर।
Laxman Singh Bisht
Sat, Aug 30, 2025
भारी मलवा आने से बाराकोट लोहाघाट सड़क बंद। सड़क खोलने अधिशासी अभियंता मौके पर।
बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क छड़खोला के पास आज शनिवार सुबह पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई है। मुख्य सड़क के बंद होने से कई वाहन और यात्री, कर्मचारी सड़क के दोनों और फस गए हैं। सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की मशीने सड़क खोलने में जुट गई है ।अधिशासी अभियंता कांडपाल खुद मौके पर रहकर सड़क खुलवा रहे हैं। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा सड़क में आया हुआ है। सड़क खोलने के लिए उनके द्वारा दो जेसीबी मशीने लगाई गई है। कहा एक-दो घंटे के भीतर सड़क को खोल कर यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा।