Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शहीद हरि सिंह के नाम पर हो बगोटी गंगेश्वर सड़क का नाम। शहीद की पत्नी ने उठाई मांग।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 7, 2025

शहीद हरि सिंह के नाम पर हो बगोटी गंगेश्वर सड़क का नाम। शहीद की पत्नी ने उठाई मांग।

वीरांगना सरस्वती पांडे को आज तक नहीं किया गया सम्मानित। शासन प्रशासन के द्वारा आज तक नहीं ली गई सुध।

शादी के मात्र 3 साल बाद शहीद हो गए थे हरि सिंह।लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत बगोटी गंगेश्वर सड़क का नाम बगोटी गांव के अमर शहीद हरि सिंह पुजारी के नाम पर रखने की मांग शहीद की पत्नी वीरांगना सरस्वती देवी व ग्रामीणों के द्वारा उठाई गई है ।मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता पांडे और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे के द्वारा शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जा चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे ने बताया बगोटी गांव निवासी भारतीय सेना के जवान हरि सिंह कुवर 1971 भारत पाक युद्ध में देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। तब उनकी पत्नी सरस्वती देवी की उम्र मात्र 18 वर्ष थी। तब से वह अपने मायके में ही जीवन यापन करती हैं ।फौज के द्वारा उन्हें पेंशन दी जाती है। तथा गांव में शहीद हरि सिंह का एक स्मारक भी बना हुआ है। पंडित पांडे ने कहा तब से शासन प्रशासन के द्वारा वीरांगना सरस्वती देवी की कोई सुध नहीं ली गई ना ही उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा आज पूरा प्रदेश राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है ।उन्होंने कहा शहीद हरि सिंह को सम्मान देने के लिए बगोटी गंगेश्वर सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया शहीद की पत्नी वीरांगना सरस्वती देवी व ग्रामीणों की भी शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री उत्तराखंड से यही मांग है। और यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिससे क्षेत्र की आने वाली पीढ़ी शहीद हरि सिंह कोई याद रखें और उनकी वीरता को याद करें।

जरूरी खबरें