रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 18, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन।
बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
लोहाघाट में 79 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैडमिंटन क्लब लोहाघाट के द्वारा बैडमिंटन एसोसिएशन जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा के दिशा निर्देश पर बैडमिंटन हॉल लोहाघाट मे तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिन चली प्रतियोगिता का आज पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया।मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता व पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विपिन वर्मा के द्वारा सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरुषकृत कर बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षक चंद्र किशोर पांडे, ऋषभ शाह और जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के आयोजन में बैडमिंटन एसोसिएशन जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा और सचिव रवीश भट्ट तथा पूर्व अध्यक्ष हेम पुनेठा के द्वारा अहम भूमिका निभाई गई। प्रतियोगिता के समस्त पुरस्कार देव स्पोर्ट्स लोहाघाट के द्वारा दिए गए।
प्रतियोगिता के अंडर 13 एकल विजेता रणबीर उपविजेता रूद्रेश ,ओपन सिंगल विजेता प्रांजल उपविजेता आशुतोष उप्रेति /ओपन डबल्स के विजेता प्रांजल और मानिक उपविजेता रियांश और आशुतोष रहे। 35 प्लस में विजेता डबल्स संजीव कन्नौजिया और अनिरुद्ध पुनेठा,उपविजेता सत्येंद्र सिंह रावत और विष्णु गिरी रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहेगा उन्होंने समस्त सहयोगियों को खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान ज्ञान सिंह व अन्य लोगों के द्वारा प्रतियोगिता में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया गया।