Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एएसआई सुरेश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार एसपी चंपावत ने दी अपने जवान को अंतिम सलामी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 7, 2025

एएसआई सुरेश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार एसपी चंपावत ने दी अपने जवान को अंतिम सलामी।

बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी थे सुरेश।उत्तराखंड पुलिस के एएसआई सुरेश सिंह ढेक (37)का आज रविवार तड़के बरेली के एक अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया था ।उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के मेदी ढेक पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार बिसंग के श्मशान घाट में किया गया ।एएसआई सुरेश को अंतिम विदाई देने के लिए पुलिस कर्मियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।अंतिम संस्कार में एसपी चंपावत अजय गणपति ने शामिल होकर अपने जवान को अंतिम सलामी दी। पुलिस लाइन चंपावत से पहुंची पुलिस टुकड़ी ने पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी। अपने मधुर व्यवहार के चलते एएसआई सुरेश पुलिस विभाग और जनता में काफी लोकप्रिय थे। सुरेश क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। उनके निधन पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,ब्लाक प्रमुख महेंद्र ढेक , कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल,योगेश मेहता ,सुभाष बगोली , श्यामढेक,सचिन जोशी ,दिनेश सिंह ,गिरीश कुवर ,एल एम कुवर , राजू गढ़कोटी,बलवंत गिरी ,कैलाश बगोली ,जितेंद्र शाह सहित पुलिस अधिकारियो व सैकड़ो लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उनके निधन से पूरे बिसंग क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

जरूरी खबरें